फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: सड़क किनारे खड़े वाहन के अंदर मिला 21 साल के युवक का शव, रास्ते से गुजरने के दौरान भाई ने देखा

Thu, 13 Aug 2026 01:49 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक पिकअप वाहन में युवक (21) का शव मिला। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र दर्शन लाल, निवासी टकराना, कैम्पटी, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। वह पिकअप वाहन चलाने का काम करता था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मनीष कुमार पिकअप वाहन मसूरी से देहरादून के लिए रवाना हुआ था। सुबह उसका भाई अनुज भी पिकअप से मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा था। उसने मनीष की पिकअप सड़क किनारे खड़ी देखी। संदेह होने पर अनुज वाहन के पास पहुंचा तो उसने मनीष को वाहन के बाएं डाले पर सफेद रंग की पतली रस्सी के सहारे फंदे पर लटका देखा।

ये भी पढे़ं...बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण:  आरोपी नौटियाल की मां ने आरटीआई दाखिल कर मांगी 11 बिंदुओं पर सूचना, BKTC में हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज ने फंदा खोलकर मनीष को वाहन के अंदर लिटाया और इसकी सूचना चौकी कोलूखेत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें