कोतवाली पहुंचकर लोग फिर चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग पर अड़ गए और फिर हंगामा कर दिया। यहां शहर कोतवाल की लोगों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। इधर पुलिस ने आरोपी दो युवकों को कोतवाली ले आई और पीड़ित युवक को मेडिकल के लिए भेजा।
वहीं हरियाणा के पर्यटकों ने भी स्थानीय लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया, दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों के चार लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई है।