फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: दिलाराम एस्टेट में अनाधिकृत रूप से रह रहे 14 परिवारों से पुलिस ने घर कराए खाली, कई ने किया विरोध

Wed, 14 May 2025 06:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

कैमल बैक रोड में स्थित दिलाराम एस्टेट में निवास कर रहे 14 परिवारों से किराया नियंत्रण एवं निष्कासन अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट जनपद देहरादून के आदेश के बाद खाली कराया गया।
विज्ञापन
मसूरी में घर कराए खाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कैमल बैक स्थित दिलाराम एस्टेट में पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद 14 परिवारों से भवन खाली करवाया गया है। इस दौरान कुछ लोगों ने भवन खाली करने का विरोध किया। वहीं, भवन खाली करने के लिए समय मांगा, लेकिन पुलिस ने कोर्ट के आदेश के पालन में भवन खाली कराकर भवन स्वामी को कब्जा दिलाया ।

विज्ञापन


कैमल बैक रोड में स्थित दिलाराम एस्टेट में निवास कर रहे 14 परिवारों से किराया नियंत्रण एवं निष्कासन अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट जनपद देहरादून के आदेश के बाद खाली कराया गया। शहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि अनाधिकृत रूप से रह रहे 14 परिवारों से भवन खाली कराने के आदेश पारित किए गया था।  आदेश के अनुपालन में उप जिलाधिकारी द्वारा बुधवार की तिथि तय की थी। 

बठिंडा छावनी की जासूसी का मामला: सैन्य सूचनाएं लीक करने पर खुफिया विभाग अलर्ट, रकीब के परिजनों से की पूछताछ
विज्ञापन


नियत तिथि से पूर्व कोतवाली मसूरी द्वारा 14 परिवारों को नोटिस के माध्यम से संपत्ति/ भवन को खाली कराने के लिए अवगत कराया था। बुधवार को पुलिस द्वारा दिलाराम एस्टेट में अनधिकृत रूप से रह रहे 14 परिवारों से शांति पूर्वक खाली करवा कर भवन के स्वामी यमन हैदर पुत्र एम एस हैदर निवासी दिलाराम स्टेट मसूरी को कब्जा दिलाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें