फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: उद्यान विभाग में हुए घोटाले के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, झड़प हुई तो पुतला छीनकर ले गई पुलिस

Mon, 30 Oct 2023 05:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

कार्यकर्ताओं का पुतला दहन का कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जारेबाजी शुरू कर दी तो पुलिस ने उन्हें पुतला दहन से रोक दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाईकोर्ट की ओर से उद्यान विभाग में हुए घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश के बाद भी जांच न होने को लेकर कांग्रेस कार्यकताओं में आक्रोश है। सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मसूरी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का पुतला दहन का कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी तो पुलिस ने उन्हें पुतला दहन से रोक दिया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हो गई। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस पुतला छीनकर ले साथ ले गई। 

विज्ञापन


VIDEO : टिकट बंटवारे में भेदभाव का आरोप, एनएसयूआई कार्यकर्ता का कांग्रेस भवन में प्रदर्शन
विज्ञापन


शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज बंद करने का काम कर रही। लोकतंत्र में भाजपा सरकार विरोध के तरीके को बंद कर रही है, जिसका जवाब आने वाले समय में जनता भाजपा को देगी। कहा कि भाजपा सरकार में उद्यान विभाग में बड़ा घोटाला हुआ, लेकिन सरकार जांच से घबरा रही है। आखिर सरकार किसको बचाने का काम कर रही?। जीरो टालरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई आखिर क्यों नहीं कर रही है? कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें