फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री से मिले मसूरी विधायक गणेश जोशी, डोईवाला में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग

Fri, 18 May 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक जोशी ने गृहमंत्री से डोईवाला में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की।

विज्ञापन


उन्होंने गृहमंत्री को बताया कि कुछ दिन पूर्व एक कार्यक्रम में डोईवाला के पूर्व सैनिकों ने यहां केवि खोलने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि डोईवाला और आसपास के इलाकों में भूतपूर्व सैनिकों एवं कार्यरत सैनिकों की संख्या बहुत अधिक है। डोईवाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल की वाहिनी भी है और उनके परिवार के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए डोईवाला से दूर जाना पड़ता है।  

विधायक जोशी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध किया कि वह अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत जवानों के परिवारों को सुविधा देने के लिए अपने स्तर से मानव संसाधन मंत्रालय को निर्देशित करें, ताकि केंद्रीय विद्यालय का निर्माण जल्द से सके। इसके अलावा उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से 25 अगस्त को देहरादून में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन समारोह में भी उपस्थित होने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन समारोह हर्षोल्लास से मनाया जाता है। क्षेत्र की 10 हजार से अधिक महिलाएं रक्षा के पवित्र सूत्र को भाई की कलाई में बांधती हैं। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षाबंधन समारोह में शामिल होने के लिए हामी भरी है। साथ ही आश्वासन दिया कि केंद्रीय विद्यालय के लिए वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अफसरों से वार्ता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें