फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मसूरी बेहाल, मलबा आने और पेड़ गिरने से कई मार्ग बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और तेज हवा से कई जगह पेड़ गिरने और मलबा आने से मार्ग बाधित हो गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड के पास तड़के पौने चार बजे पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर वाहन मलबा आने से फंस गया। वाहन सवार सात सैलानियों से किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

शहर में शनिवार से जारी बारिश ने रविवार को जमकर कहर बरपाया। नेशनल हाईवे 707ए, मसूरी-देहरादून मार्ग, नेशनल हाईवे किंगक्रेग के पास, लंढौर बाईपास पर मलबा आ गया, जिससे देर रात से सुबह साढे़ आठ बजे तक मार्ग बंद रहा। मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी धार के पास देर रात से लगातार बोल्डर गिरते रहे, जिससे मसूरी आने वाले सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर लोनिवि ने मौके पर जेसीबी भेजकर मार्ग से बोल्डर और मलबा हटवाया। जेपी बैंड के निकट तड़के तीन बजकर 40 मिनट के करीब मसूरी से हरियाणा जा रहा टैंपो ट्रैवलर वाहन मलबे में फंस गया। इससे वाहन सवार सात सैलानियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और वाहन छोड़कर वापस होटल लौट गए। वहीं, हुसैनगंज में बरसाती नाले का पानी कुछ घरों में घुस गया।
लोनिवि के अपर सहायक अभियंता पुष्पेन्द्र कुमार खैरा ने बताया कि देहरादून मार्ग गलोगी धार, कॉटमैकेंन्जी रोड, भट्टा गांव के पास कई जगह मलबा आने की सूचना पर जेसीबी की मौके पर भेजा गया और मलबा हटाकर मार्ग पर आवाजाही सुचारु कराई।
विज्ञापन

------
कई जगह गिरे पेड़, सैलानी रहे परेशान
शहर के कैमल बैक रोड, लक्ष्मणपुरी टिहरी बाईपास, ब्रुकलैंड के पास सहित कई जगह पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस, वन विभाग और फायर सर्विस के जवानों ने पेड़ों को काटकर मार्ग पर यातायात सुचारु कराया। इससे धनोल्टी जाने वाले सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि लक्ष्मणपुरी के नीचे नेशनल हाईवे 707ए पर भारी भरकम पेड़ गिरने से हाईवे बंद हो गया। सूचना मिलने पर पेड़ को हटाकर आधे घंटे में हाईवे खोल दिया गया। वहीं, सङक पर पेङ गिर गया जिससे मार्ग कई देर तक बंद रहा . वन विभाग की टीम ने पेङ को काटकर मार्ग आवाजाही के खोल दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें