फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: जाम से मिलेगा छुटकारा, 1.7 एकड़ में बनेगी पांच मंजिला पार्किंग, कैबिनेट के फैसले के बाद जगी उम्मीद

Thu, 16 Feb 2023 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

एमडीडीए के ईई अतुल गुप्ता ने कहा कि लोनिवि गेस्ट हाउस की जगह मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हालांकि, इसकी ऊंचाई 15 मीटर से ऊपर है। मानकों से अधिक ऊंचाई होने के चलते इस मामले को कैबिनेट में रखा गया।
विज्ञापन
मसूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट में मसूरी की मल्टी स्टोरी पार्किंग को 15 मीटर ऊंचाई से ऊपर (पांच मंजिला) बनाने की स्वीकृति के बाद शहर को जाम से मुक्ति दिलाने का रास्ता साफ हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शासन के निर्देशानुसार पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह पार्किंग 1.7 एकड़ में बनेगी, जिसमें 400 से ज्यादा वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


एमडीडीए के ईई अतुल गुप्ता ने कहा कि लोनिवि गेस्ट हाउस की जगह मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हालांकि, इसकी ऊंचाई 15 मीटर से ऊपर है। मानकों से अधिक ऊंचाई होने के चलते इस मामले को कैबिनेट में रखा गया।

जहां इस पर स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि इस पार्किंग की प्रस्तावित लागत 21.90 करोड़ रुपये है। इसमें 456 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। इनमें 393 चारपहिया और 57 दोपहिया समेत छह टैंपू ट्रैलल्स शामिल रहेंगे। इसके अलावा प्रथम तल पर डोरमेट्री का निर्माण किया जाएगा। इसमें चालकों के आराम के लिए 128 बैड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


कैबिनेट के फैसले से मसूरी में खुशी की लहर
मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि यह निर्णय मसूरी के लिए काफी फायदेमंद होगा। आए दिन पर्यटक मसूरी में जाम की समस्या से जूझते हैं। लेकिन, इस योजना से पर्यटकों को भी काफी राहत मिलेगी। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भी इस निर्णय पर खुशी जताई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय मसूरी के लिए बहुत बड़ी सौगात साबित होगा। उधर, क्यारकुली गांव की प्रधान कौशल्या रावत ने बताया कि मसूरी झील के पास करीब 200 वाहनों की क्षमता की पार्किंग निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इस पार्किंग के लिए नौ करोड़ सरकार और चार करोड़ जिला पंचायत देगी।

सिविल अस्पताल मार्ग पर 150 वाहनों और गढ़ीखाना में 100 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग प्रस्तावित है। जल्द ही इन पर भी काम शुरू हो जाएगा। मसूरी में लगातार हो रहे पार्किंग निर्माण से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अनुज गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें