फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: सर्दी में कम बरसे मेघ, बढ़ सकती हैं इस बार वनाग्नि की घटनाएं, वनाग्नि सत्र-2023 शुरू

Thu, 16 Feb 2023 04:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वन मुख्यालय में प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) विनोद कुमार सिंघल ने वनाधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने कहा कि ताजा हालात में फील्ड स्तर पर अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वर्ष सर्दियों के मौसम में अनुमान के मुताबिक कम वर्षा हुई है। इससे जमीन में नमी की कमी है। ऐसे में जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। बुधवार को वनाग्नि सत्र-2023 शुरू होने पर प्रमुख वन संरक्षक ने दिए अधिकारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

वनाग्नि नियंत्रण और प्रबंधन की तैयारियों के संबंध में बुधवार को वन मुख्यालय में प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) विनोद कुमार सिंघल ने वनाधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। उन्होंने कहा कि ताजा हालात में फील्ड स्तर पर अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभागों के अंतर्गत स्थापित क्रू स्टेशनों, मॉडल क्रू स्टेशनों, प्रभागीय कंट्रोल रूम को तत्काल सक्रिय करते हुए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वनाग्नि प्रबंधन के लिए स्थानीय स्तर पर जन सहयोग भी लिया जाए। इसके अलावा समुदाय आधारित संगठनों, वन पंचायतों, महिला- युवा मंगल दलों के साथ अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी भी बढ़ाई जाए।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: बंद प्लास्टिक उद्योगों के लिए नए कारोबार का विकल्प, जानें नीति को मंजूरी से अब क्या फायदे मिलेंगे

बैठक में अपर प्रमुख वन संरक्षक आरके मिश्र, अपर प्रमुख वन संरक्षक नियोजन जीएस पांडे, मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन, निशांत वर्मा, वन संरक्षक धर्म सिंह मीणा, उप वन संरक्षक दीपक सिंह और मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल और कुमाऊं आदि ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें