फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: कैमल बैक के जंगल में लगी आग, देखते ही देखते लिया विकराल रूप, धुएं से लोगों का सांस लेना मुश्किल

Sun, 24 May 2026 09:16 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

मसूरी में कैमल बैक के जंगलों में अचानक आग लग गई। पूरा दिन जंगल धधकते रहे। धुएं का गुबार फैलने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
मसूरी के जंगलों में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमल बैक क्षेत्र के घने जंगल में रविवार देर शाम भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


विज्ञापन

Pauri News: वन मंत्री सुबोध उनियाल के पैतृक गांव औणी में गुलदार ने महिला पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

निरंकारी मिशन के सेवादल कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए। जंगल में धुएं का गुबार फैलने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। निरंकारी मिशन सेवादल संचालक सुमित कंसल ने बताया कि करीब एक दर्जन कार्यकर्ता आग बुझाने में लगे। डीएफओ अमित कंवर ने भी तेज हवा के कारण आग बुझाने में परेशानी बताई। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन वन विभाग पूरी तरह सतर्क है। देर शाम तक आग बुझाने का कार्य जारी रहा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें