फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie-Dehradun Road: भूस्खलन से रास्ता हुआ खतरनाक, शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगी आवाजाही

Fri, 19 Sep 2025 11:00 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मसूरी-दून मार्ग हल्के वाहनों के लिए खोला गया है, लेकिन लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन के कारण मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
मसूरी देहरादून मार्ग पर खड़ी गाड़ियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी-देहरादून मार्ग शाम सात बजे से लेकर सुबह छह बजे तक वाहनों के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान आकस्मिक सेवाओं जैसे एंबुलेंस, 108 सेवा को छूट रहेगी।

विज्ञापन


मसूरी-दून मार्ग हल्के वाहनों के लिए खोला गया है, लेकिन लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन के कारण मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने रात्रि में मसूरी-दून मार्ग में वाहनों का प्रवेश बंद किया है। शहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही के लिए खतरनाक बना हुआ है।

Dehradun Flood: खूबसूरत वादियों में बसे मजाडा गांव में अब खौफनाक मंजर...लोग बोले- हर गड़गड़ाहट से लग रहा डर
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी में लगातार बारिश और रात को घना कोहरा भी छा रहा है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए उच्चाधिकारी की ओर से निर्णय लिया गया है कि देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक बंद रखा जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें