फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: हनुमान मंदिर के पास भूस्खलन से मसूरी-देहरादून मार्ग एक घंटे रहा बंद, 200 से अधिक वाहन फंसे

Wed, 15 Jul 2026 11:07 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

हनुमान मंदिर के पास भूस्खलन के चलते पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार हो रही बारिश के बीच मसूरी-देहरादून मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास भूस्खलन होने से बुधवार शाम मुख्य सड़क करीब एक घंटे तक बंद रही। मार्ग बंद होने से दोनों ओर 200 से अधिक वाहन फंस गए और लंबा जाम लग गया। इससे मसूरी आने और देहरादून जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


भूस्खलन के चलते पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क बंद होने से पर्यटक, स्थानीय लोग और जरूरी काम से आने-जाने वाले लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थिति काफी देर तक अव्यवस्थित रही।

देहरादून से मसूरी लौट रहे स्थानीय निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास सड़क करीब एक घंटे तक बंद रही। इस दौरान 200 से अधिक वाहन मार्ग में फंस गए और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है और बारिश जारी रहने पर पहाड़ी से फिर मलबा सड़क पर आने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


Rudraprayag News: मंदतौली संगम के पास नदी में बहे व्यक्ति की तलाश जारी, तीन दिन पहले हुआ था हादसा
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को भी इसी स्थान पर भूस्खलन के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग बंद हो गया था। लगातार दूसरी बार इस स्थान पर मलबा आने से मार्ग की संवेदनशीलता को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में इस क्षेत्र में सुरक्षा के स्थायी इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि बार-बार सड़क बंद होने और जाम की समस्या से राहत मिल सके। लोनिवि सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल ने बताया कि पहाड़ से मलबा, बोल्डर आने से सड़क बन्द हो गई थी, लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी मशीन भेजकर सड़क को खोल दिया है, कहा बरसात में विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें