फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: एनएच को नुकसान पहुंचाया, जिला प्रशासन की कार्रवाई, 11 लाख की पैनल्टी, 80 लाख की अतिरिक्त आरसी काटी

Sun, 15 Feb 2026 07:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

मसूरी में 12 फरवरी को राजमार्ग संख्या 707 ए के किमी 162 पर होटल देवलोक के पास क्षतिग्रस्त हो गया है और राजमार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। अब जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए (त्यूनी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट) को क्षति पहुंचाना भूस्वामियों को महंगा पड़ गया। राजमार्ग को क्षति पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। जिला प्रशासन ने अवैध खनन कर राजमार्ग को क्षति पहुंचाने के मामले में 11 लाख की पैनल्टी के साथ ही 80 लाख की अतिरिक्त आरसी काटी है।

विज्ञापन


साथ ही आवासीय नक्शे पर होटल के लिए खुदाई व राजमार्ग को नुकसान करने वाले नामजद लोगों से भरपाई के आदेश दिया गया है । जिला प्रशासन की कार्यवाही एवं नामजद एफआईआर में एक पालिका सभासद की पत्नि का नाम शामिल है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें