शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि लंबे समय से लोग नाम बदलने की मांग कर रहे थे। निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत शीघ्र निकाय चुनाव कराए जाएंगे।
1842 में अंग्रेजों ने की थी स्थापना
इतिहासकार जयप्रकाश उत्तराखंडी ने बताया कि अंग्रेजों के शासनकाल में डाॅ. एच फाकनर ने 1842 में कंपनी गार्डन की स्थापना की थी। इसे पहले म्युनिसिपल गार्डन कहा जाता था। इसके बाद कंपनी गार्डन नाम दिया गया।