फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie Accident: खाई में गिरी पर्यटकों की कार, चालक समेत चार लोग थे सवार, मची चीख पुकार

Fri, 09 May 2025 03:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

कार लाल टिब्बा से भट्टा फॉल की तरफ जा रही थी, तभी अचानक सड़क पर जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में कार खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन
खाई में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी में शुक्रवार को पर्यटकों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक और महाराष्ट्र के तीन यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल को सूचना मिली थी कि गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के पास एक वाहन खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची टीम ने वाहन संख्या(UK09 TA 7227) स्विफ्ट डिजायर लाल टिब्बा से भट्टा फॉल की तरफ जा रही थी, तभी अचानक सड़क पर जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में कार खाई में जा गिरी। टीम ने तुरंत घायलों को खाई से निकाला गया। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे।

Uttarkashi: खतरा...जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे भागीरथी पार कर गोमुख जा रहे पर्यटक, नहीं बनी पुलिया
विज्ञापन


इस दौरान चालक प्रशांत सकलानी (35) पुत्र चंद्र मोहन सकलानी निवासी प्रेम नगर देहरादून, महाराष्ट्र निवासी जय देसाई (45) व उनकी पत्नी झरना देसाई (44) व उनकी छोटी बेटी (9) तृषा देसाई घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लंढौर भिजवाया गया है। घायलों को मामूली चोटे आई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें