फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie Accident: चार दुकान रोड पर हादसा, रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिरा वाहन, चालक समेत दो लोग थे सवार

Sun, 01 Feb 2026 01:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

मसूरी में चार दुकान के पास वाहन रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गया। वाहन में चालक समेत दो लोग हादसे  में घायल हा गए।
विज्ञापन
मसूरी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी में चार दुकान रोड पर हादसा हो गया। एक वाहन रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल रूम 112 से सूचना मिली थी कि वाहन रोड से नीचे गिर गया है और उसमें आग लग गई है। मसूरी से प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पिकअप वाहन (UK 09 CA 1086 ) चार दुकान से आगे रोड से नीचे गिरा हुआ था। मौके पर वाहन में किसी प्रकार की आग नहीं लगी हुई थी।
विज्ञापन


Haridwar: पीलीपड़ाव से गैण्डीखाता जा रहे दो बाइक सवारों पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। मौके पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें