फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल : अनियंत्रित धड़कन वाले मरीजों का सफल उपचार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दून अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सक ने अनियंत्रित धड़कन वाले चार मरीजों का सफल उपचार किया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने इसकी सराहना की है। कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमर उपाध्याय ने कहा कि मरीजों की ईपी स्टडी और रेडियो फ्रीक्वेंसी एबलेशन की गई। इसके तहत उनकी अनियंत्रित धड़कनों के बारे में पता लगाया गया। तीन मरीज एसेसरी पाथवे और एक मरीज मल्टी फोकल एट्रियल टैकीकार्डिया से पीड़ित था। इसमें मरीज की धड़कन अचानक से बढ़ती है और कभी-कभी चक्कर और बेहोशी तक हो जाती है। हृदय की मांसपेशियों में असामान्य विद्युत संचरण होने लगता है। इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिकल अध्ययन के माध्यम से उन असामान्य विद्युत आचरण वाले ऊतकों की पहचान की जाती है और रेडियो फ्रीक्वेंसी एबलेशन की मदद से उनको निष्क्रिय कर दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें