फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' के विरोध में एकजुट हुए हिंदू और मुस्लिम, सिनेमाघरों को फूंकने की दी चेतावनी

Fri, 17 Nov 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मावती फिल्म के विरोध की आग अब ग्रामीण इलाकों में भी पहुंचने लगी है। हिंदुओं के साथ  मुस्लिम समुदाय भी फिल्म का जबरदस्त विरोध कर रहा है। लोगों का कहना है कि फिल्मकार ने ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


 धनौरी और आसपास के कई गांवां के हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करने के बाद राज्य सरकार से सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक पर लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने यह चेतावनी दी कि उनकी मांग को नजरअंदाज करने पर सड़क जाम की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

demo pic
घाड़ संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि फिल्म में इतिहास के तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है। कहा कि इस फिल्म को जिले किसी भी सिनेमाघरों मे प्रदर्शित करने पर सिनेमाघर को आग के हवाले कर दिया जाएगा।

वहीं हिंदू जागरण मंच के पूर्व संयोजक विनोद पुरी ने कहा कि फिल्म के जरिये वीरांगनाओं के चरित्र का गलत प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राकेश, योगेश, मुकेश गिरी, जुल्फाम, जुल्फिकार अली, आशु, रफीक, टिंकू, परवीन रामचंद्र, वीर सिंह, रविंद्र, नीरज, निर्धन, दीपक, अमित, आकाश, सलमान, बाबूराम, चट्टान सिंह, आशीष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें