तहसील क्षेत्र में एक नाबालिग हिंदू लड़की के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विकासनगर के कुल्हाल निवासी अनस नाम के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में होटल संचालक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है जिसकी जांच की जा रही है।
नाबालिग के परिजनों ने शिकायत में बताया कि शनिवार को आरोपी उनकी 15 वर्ष की बेटी को अपने साथ त्यूणी बाजार ले गया। इसके बाद एक होटल में उसका यौन उत्पीड़न किया। बेटी के लापता होने पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। रात को स्थानीय लोगों ने आरोपी को होटल के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा जिसके बाद वह फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आरोपी की तलाश शुरू की गई। थाना प्रभारी अश्विनी बलूनी ने बताया कि आरोपी को क्षेत्र से ही पकड़ लिया गया। उसे सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई है।
इनसेट
होटल संचालक ने नाबालिग को दिया कमरा
मामले में होटल संचालक की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। होटल संचालक ने आरोपी युवक के साथ नाबालिग लड़की को कमरा दिया था। होटल संचालक से भी मामले में पूछताछ की जा रही है।
-
जितेंद्र जोशी