फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को देखने पर हुआ बवाल, लोगों ने जमकर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा

Sat, 13 Jun 2026 11:08 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

प्रेमनगर क्षेत्र के बिधौली इलाके में एक हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को देखने पर स्थानीय लोगों में विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिधौली के पास एक हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को देखकर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। लोगों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। युवक पर पहले भी इसी युवती (तब नाबालिग) के साथ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर है।

एसएचओ प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि घटना शनिवार सुबह की है। बिधौली के जंगलों के पास युवक-युवती को एक साथ देखकर लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ा और पिटाई करने लगे। इस बीच युवती के परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बीच बचाव किया तो वहां पुलिस बल भी पहुंच गया। लोगों ने पिटाई के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...IMA POP:  ट्रेनिंग के दौरान खोए माता-पिता, नहीं टूटा हौसला, चुनौतियों को पार कर इन कैडेट्स ने पाई अफसर की वर्दी

एसएचओ राठौर ने बताया कि पिछले साल जब युवती नाबालिग थी तब उससे दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पिछले दिनों ही वह न्यायालय के आदेश पर जमानत पर जेल से बाहर आया है। युवती के परिवार वालों से बात की जा रही है। उन्होंने फिलहाल किसी कार्रवाई से इन्कार किया है। ऐेसे में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें