फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaspal Rana: गुरु को अंतिम विदाई, मनु भाकर ने सोशल मीडिया पर साझा की 13 तस्वीरें, सफर को याद कर छलका दर्द

Sat, 13 Jun 2026 10:13 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मशहूर भारतीय निशानेबाजी कोच जसपाल राणा के अंतिम संस्कार से पहले निशानेबाज मनु भाकर ने अपने सोशल मीडिया 13 फोटो पोस्ट की। जिसमें उन्होंने अपने सफर को याद किया।
विज्ञापन
मनु भाकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को अपने कोच जसपाल राणा के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। भारत के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाजों में से एक गोल्डन बॉय जसपाल के मार्गदर्शन में मनु ने पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीते थे।

अंतिम संस्कार से पहले मनु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में उनके साथ ली 13 फोटो पोस्ट करते हुए लिखा अपूरणीय क्षति.. साल 2018 से 2024 तक के अपने और जसपाल राणा के सफर की यादों से जुड़ी तस्वीरों के अलावा मनु ने टूटे दिल वाली इमोजी भी लगाई जिससे उनके दर्द का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...IMA POP:  ट्रेनिंग के दौरान खोए माता-पिता, नहीं टूटा हौसला, चुनौतियों को पार कर इन कैडेट्स ने पाई अफसर की वर्दी
विज्ञापन


उन्होंने अपने संदेश में यह भी संकेत दिया कि जसपाल राणा केवल उनके कोच ही नहीं बल्कि एक मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत भी थे। उनके नेतृत्व में मनु ने न सिर्फ तकनीकी रूप से खुद को मजबूत किया बल्कि मानसिक रूप से भी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होना सीखा। मा.सि.रि.

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें