फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम धामी से मिलने दिल्ली से पहुंचा मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर रखी बात

Sat, 17 Jun 2023 04:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

इंडियन मुस्लिम्स फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स के अध्यक्ष डॉ एम ने खान के नेतृत्व में मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल सीएम धामी से मिलने पहुंचा। उन्होंने कहा कि पुरोला विवाद को लेकर सरकार और कानून ने अपना काम किया है। जिस पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। 
विज्ञापन
मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लव जिहाद व लैंड जिहाद मामले में दिल्ली से पहुंचे मुस्लिम प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी में उपजे विवाद को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष जताया। 

विज्ञापन

 

शनिवार को इंडियन मुस्लिम्स फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स के अध्यक्ष डॉ एम ने खान के नेतृत्व में सीएम धामी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार की अब तक कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि संवादहीनता के कारण हालात बिगड़े। कहा, संवाद बढ़ाने के लिए सभी धर्मों के धर्म गुरुओं का सम्मेलन होगा।

मीडिया के सामने प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हम उत्तराखंड आए हैं, और हमें ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ है कि यहां माहौल खराब है। सरकार और कानून अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही हमारा धर्म अलग-अलग हो, लेकिन सभ्यता और संस्कृति एक है। इसलिए सभी को इस बात का ध्यान रखते हुए मिलजुलकर रहना चाहिए। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें....UKSSSC: पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव बडोनी को आयोग की क्लीन चिट, नौ माह से नियम विरुद्ध लटकाया मामला

विज्ञापन

धर्मपरिवर्तन के मामले सामने आने को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कोई इस तरह का काम कर रहा है, और उस पर आरोप सिद्द होते हैं, तो कानून अपना काम करेगी। कहा कि इस तरह की खबरों से देश में गलत संदेश जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें