फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनिकीरेती में आज से रोडवेज बुकिंग सुविधा

Fri, 01 Nov 2013 12:12 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य परिवहन निगम शुक्रवार से मुनिकीरेती में ऑनलाइन टिकट बुकिंग काउंटर शुरू करेगा। एक दशक से अधिक समय से बंद पड़े इस काउंटर से तीर्थक्षेत्र में आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों को निगम की बसों में टिकट बुकिंग और केंसिलेशन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


निगम नगर पंचायत मुनिकीरेती से किराये पर ली गई जगह पर दशकभर बाद दोबारा ऑन लाइन बुकिंग काउंटर शुरू कर रहा है। इसके लिए केंद्र में बिजली कनेक्शन, कंप्यूटर सिस्टम और कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है।

काउंटर पर पर्यटकों को सुबह छह से दोपहर दो बजे और दो बजे से रात 10 बजे तक इसकी सुविधा मिल सकेगी। ऑन लाइन बुकिंग काउंटर पर यात्रियों को देशभर में निगम की मौजूदा सेवाओं के लिए टिकट बुक कराने की सुविधा तो मिलेगी ही, देश के किसी भी हिस्से से राज्य की बसों में कराई गई बुकिंग को केंसिल कराने, यात्रा की तिथि में परिवर्तन की स्थिति में उक्त तिथि की बुकिंग आदि सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन


विभाग की ओर से करीब सप्ताहभर से काउंटर शुरू कराने की तैयारियां जोरों पर की जा रही थी। काउंटर पर बस सेवाओं की समय सारणी, बुकिंग का समय, वाहनों की किराया सूची आदि चस्पा कर दी गई है। इसके खुलने से निगम को अच्छा राजस्व और यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें