फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकरपुर में नगर निगम लगाएगा बायो सीएनजी प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर की तर्ज पर नगर निगम देहरादून भी शंकरपुर स्थित गौ सदन की खाली पड़ी भूमि पर बायो सीएनजी प्लांट लगाएगा। इसके लिए नगर निगम ने डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही प्लांट के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नगर निगम के अनुसार इस प्लांट से दून को गीले कचरे से तो निजात मिलेगी ही, साथ ही गोबर की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन

दून में कचरे और गोबर की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दून से चार सौ से पांच सौ मीट्रिक टन कूड़ा रोज निकल रहा है। जिसे फिलहाल शीशमबाड़ा स्थित प्लांट में ले जाया जाता है। शीशमबाड़ा प्लांट में ज्यादा कूड़ा रखने की क्षमता नहीं बची है। साथ ही इसको लेकर लगातार विवाद भी हो रहा है। इसके अलावा शहर में कई डेयरियां मौजूद हैं। गोबर एकत्रित करने की जगह न होने के कारण डेयरी मालिक नालियों में गोबर बहा रहे हैं। जिससे दून में गोबर भी एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। गीले कचरे और गोबर की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने अब शंकरपुर में बायो सीएनजी प्लांट लगाने की योजना बनाई है। शंकरपुर में नगर निगम गो सदन का निर्माण कर रहा है। यहां निगम के पास साठ बीघा भूमि है। इस भूमि के एक हिस्से में नगर निगम बायो सीएनजी प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए नगर निगम ने आठ करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी है।
नगर निगम के अनुसार इस प्लांट से करीब पचास टन गीला कचरा हर रोज निस्तारित हो जाएगा। इससे निकलने वाली सीएनजी गैस से निगम को काफी आय भी होगी। साथ ही गोबर के गौ काष्ठ से भी निगम को अच्छी आय होगी।
विज्ञापन

गीले कचरे और गोबर की समस्या से निजात के लिए नगर निगम ने शंकरपुर में बायो सीएनजी प्लांट लगाने की योजना बनाई है। इसकी डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन

मनुज गोयल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें