फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया। वाणी विहार में नाले पर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया दिया गया। पेरिस विहार में अतिक्रमण करने वाले ने नगर आयुक्त से तीन दिन का समय मांगा। इस पर नगर आयुक्त ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम वार्ड 51 के वाणी विहार क्षेत्र में पहुंची। यहां पर नाले पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया था। टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिसबल भी मौजूद रहा। पेरिस विहार आमवाला तरला के भूमि खसरा नंबर 102 में नाला श्रेणी की नगर निगम प्रबंधन की भूमि पर नौ लोगों का अवैध निर्माण मिला था। सभी को 30 मई और 10 दिसंबर को नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो सोमवार को टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान अतिक्रमण के आरोपी ने नगर आयुक्त नमामी बंसल से रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर लिए जाने तक कार्रवाई स्थगित करने की मांग की। नगर आयुक्त ने तीन का समय दिया है। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में अवशेष अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें