फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav: हरिद्वार गंगा में विसर्जित होंगी मुलायम की अस्थियां, सोमवार को पहुचेंगे अखिलेश यादव

Sat, 15 Oct 2022 06:49 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार।

सार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर को निधन हो गया था। उनकी अस्थियां हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। 
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां 17 अक्तूबर सोमवार को गंगा में विसर्जित की जाएंगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव परिवार के साथ अस्थियां लेकर आएंगे। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी पदाधिकारी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर को निधन हो गया था। उनकी अस्थियां हरिद्वार के वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। सपा के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी और राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव ने अस्थि विसर्जन कार्यक्रम जारी किया है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के भाई के घर में डकैती, बदमाशों ने पत्नी सहित तीन महिलाओं को बनाया बंधक

सुमित तिवारी ने बताया कि अस्थियां लेकर अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ हरिद्वार आएंगे। 17 अक्तूबर सोमवार सुबह 10:30 बजे अखिलेश यादव प्राइवेट विमान से यूपी के इटावा, सैफई से हरिद्वार के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 11:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे। वहां से हरिद्वार वीआईपी घाट पहुंचकर अस्थियों का विसर्जन करेंगे। अपराह्न चार बजे जौलीग्रांट से वापस सैफई इटावा के लिए चले जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें