फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुक्ति यूएसए टीम ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद

विज्ञापन
दून ग्लोकल स्कूल में छात्रों से बात करती मुक्ति यूएसए ट्रस्ट की टीम। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
सेलाकुई। जमनपुर स्थित दून ग्लोकल स्कूल में अमेरिका की प्रसिद्ध संस्था मुक्ति यूएसए ट्रस्ट की टीम के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने अनुशासन, आत्मविश्वास का संदेश भी छात्र-छात्राओं को दिया।
विज्ञापन

ट्रस्ट की टीम का विद्यालय प्रशासन ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं संवाद के माध्यम से उनकी रूचि व भविष्य की योजनाओं से संबंधित बात की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी बोलने में दक्ष बनने, अनुशासन, आत्मविश्वास को कायम करने का संदेश दिया। टीम की प्रमुख रोन्डा डिसाल्वो ने मुक्ति ट्रस्ट की ओर से विद्यालय को 10 हजार रूपये की सहयोग राशि भेंट की जिसे विद्यालय ने एक अनाथ बालिका की शिक्षा और देखभाल के लिए समर्पित करने की घोषणा की। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन मोहम्मद इमरान खान, निदेशक मोहम्मद अनस, प्रधानाचार्य जूही खान, समन्वयक अमरदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें