फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना: 1142 आवेदकों को 43 करोड़ का ऋण मंजूर

Mon, 14 Sep 2020 01:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में बढ़ रही रोजगार की रफ्तार 
  • पीएमईजीपी योजना में 794 प्रोजेक्ट को 66 करोड़ का ऋण स्वीकृत
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) में अब तक 1142 आवेदकों को 43 करोड़ का ऋण मंजूर किया गया है। प्रदेश सरकार ने कोविड के कारण वापस लौटे प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की है। इस योजना में विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में 151 काम शुरू करने के लिए ऋण देने की व्यवस्था है।

विज्ञापन


इस पर सरकार की ओर से 10 से 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। योजना में आवेदन करने वालों को ऋण वितरित करने में तेजी आई है। प्रदेश में 1142 आवेदनों को 43 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया है। इसमें 86 प्रोजेक्ट को 2.64 करोड़ का ऋण वितरित किया गया है। 

निदेशक उद्योग सुधीर चंद्र नौटियाल का कहना है कि सरकार और शासन स्तर पर नियमित रूप से एमएसवाई योजना की समीक्षा की जा रही है। योजना में अब ऋण वितरित में तेजी आ रही है। 
विज्ञापन


पीएमईजीपी में 66 करोड़ के 794 प्रोजेक्ट मंजूर
केंद्र की पीएमईजीपी योजना में अप्रैल माह से 13 सितंबर तक 3471 आवेदनों को बैंकों को भेजा गया है। इसमें 794 प्रोजेक्ट को 66 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया है। वहीं, 457 प्रोजेक्ट को 38.54 करोड़ का ऋण वितरित किया गया हैं।

विज्ञापन

बैंकों से स्वीकृत एमएसवाई योजना के  प्रोजेक्ट

बैंक                      प्रोजेक्ट संख्या         ऋण धनराशि (करोड़ में)
एसबीआई                  779                           28.66
पीएनबी                     228                           8.98
बैंक ऑफ बड़ौदा        46                             1.77
ग्रामीण बैंक                30                             1.43
केनरा बैंक                 23                              1.33
सिंडिकेट बैंक            18                               0.34
यूनियन बैंक               18                               0.62
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें