फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना: छह हजार से अधिक जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा लाभ, हर महीने मिलेंगे तीन हजार रुपये

Thu, 12 Nov 2026 11:04 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केंद्र सरकार की ओर से स्पॉन्सरशिप योजना में पात्र लाभार्थियों की संख्या सीमित कर दी गई है। इसके चलते प्रदेश के कई जरूरतमंद बच्चे इस योजना का लाभ पाने से वंचित हो रहे हैं। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने योजना शुरू करने की पहल की है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार जरूरतमंद बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना शुरू करने करने जा रही है। प्रस्तावित इस योजना को एक दिसंबर से शुरू किया जा सकता है। जिसके तहत पात्र बच्चों को हर महीने तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रदेश के करीब छह हजार बच्चे इस योजना से लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


दरअसल, केंद्र सरकार की स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जरूरतमंद बच्चों को प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से योजना में पात्र लाभार्थियों की संख्या सीमित कर दी गई है। इसके चलते प्रदेश के कई जरूरतमंद बच्चे इस योजना का लाभ पाने से वंचित हो रहे हैं। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने योजना शुरू करने की पहल की है।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग निदेशक बीएल राणा ने बताया कि केंद्र की स्पॉन्सरशिप योजना के तहत पिछले साल तक राज्य में 2600 बच्चों को लाभ दिया जा रहा था, राज्य की ओर से संख्या बढ़ाकर चार हजार बच्चों का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से इसकी संख्या 1631 कर दी गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- तीसरी बार फिर बनेगी भाजपा की बिना भेदभाव वाली सरकार

Trending Videos
विज्ञापन

ये बच्चे होंगे योजना के लिए पात्र

- माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई हो या माता-पिता में से किसी एक की मौत हो गई हो।
- माता-पिता दिव्यांग हों, जेल में हों या किसी अन्य वजह से परिवार की स्थिति ठीक न हो।
- केवल उत्तराखंड के स्थायी और मूल निवासी जरूरतमंद बच्चों को ही शामिल किया जाएगा।
- अधिकतम 18 वर्ष तक के पात्र बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना का लाभ मिलेगा।

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत बच्चों की संख्या सीमित कर 1631 कर दी गई है, जबकि पहले इससे अधिक बच्चों को योजना का लाभ दिया जा रहा था। मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना का प्रस्ताव अभी वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है, जिसे जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा।
- रेखा आर्या, मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें