देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मनोज कंडवाल मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में मुकेश राजपूत और लक्ष्मी बिष्ट अपने-अपने वर्गों में विजेता बने।
रविवार को हुई 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले (पुरुष वर्ग) में मुकेश राजपूत और अनिल चंदोला के बीच कांटे की टक्कर हुई। करीबी मुकाबले में मुकेश 73 अंकों के साथ पहला स्थान पाने में कामयाब रहे, जबकि अनिल चंदोला को 67 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। शिव पैन्यूली तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में लक्ष्मी बिष्ट 60 अंकों के साथ पहले, सुलोचना पयाल दूसरे व प्रिया गुलाटी तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया। इस दौरान मेयर ने क्लब परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर स्व. मनोज कंडवाल की पत्नी दीपिका कंडवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया, महामंत्री गिरिधर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, पूर्व महामंत्री संजय घिल्डियाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, संयुक्त सचिव राजू पुशोला, संप्रेषक शिशिर प्रशांत, कार्यकारिणी सदस्य श्रीनिवास पंत, शैलेंद्र सेमवाल, चांद मोहम्मद, विनोद पोखरियाल, मनोज जयाड़ा, अमित शर्मा, अजय राणा आदि उपस्थित रहे।