फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने रिश्तेदारों संग उत्तराखंड आने वाले थे आकाश अंबानी, अचानक बदल गया प्लान

Sun, 16 Feb 2020 06:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
पंतनगर पहुंचा आकाश अंबानी का विशेष विमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी अपने एक परिचित की शादी में शामिल होने उत्तराखंड आने वाले थे। लेकिन दोपहर को उनका अचानक प्लान बदला और उनका दौरा रद्द हो गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उन्हें ग्रीस में किसी एमओयू पर हस्ताक्षर के लिए अचानक जाना पड़ा। इसके चलते हल्द्वानी में रिलायंस ग्रुप द्वारा किए गए सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए।

अंबानी परिवार के पर्सनल स्टाफ के एक अधिकारी ने बताया कि आकाश अंबानी अपने पारिवारिक 13 मित्रों के साथ रविवार शाम को हल्द्वानी आने वाले थे। उन्हें चार बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष हेलीकॉप्टर भी पहुंच गया था पंतनगर एयरपोर्ट

आकाश अंबानी को अपने निजी विमान (बोइंग) द्वारा मुंबई से बरेली के एयर बेस 3:30 बजे पहुंचना था। यहां से उनका विशेष विमान उन्हें पंतनगर लेकर जाता। वहां से तीन कारों के काफिले में उन्हें हल्द्वानी के लिए सड़क मार्ग से रवाना होना था। इसके लिए रविवार को दिल्ली से तीने कारें भी पंतनगर पहुंच गई थीं। 

साथ ही उनके पर्सनल स्टाफ के छह अधिकारी शनिवार शाम ही रूद्रपुर के रेडिसन होटल में आकर ठहर गए थे। वहीं, ग्वालियर से विशेष हेलीकॉप्टर भी दो बजे पंतनगर पहुंच गया था। जो बरेली से आकाश अंबानी व उनके पारिवारिक मित्रों को पंतनगर लेकर आता। इसको लेकर एयरपोर्ट स्टाफ समेत एलआईयू भी सतर्क रहा। लेकिन दोपहर बाद अचानक पता लगा कि वे नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें