उन्होंने कहा कि इस जमीन पर चंदन की खेती होगी। जिससे बदरीनाथ धाम में चंदन की समस्या दूर हो जाएगी। इस दौरान उनके साथ रिलायंस के सीनियर प्रबन्धक गिरीश बासी भी मौजूद रहे। बता दें कि यह मौका नहीं है जब वे यहां पहुंचे हैं।
मुकेश अंबानी की भगवान बदरी विशाल में अगाध आस्था है। वे हर साल यहां आकर पूजा में इस्तेमाल होने वाले चंदन के लिए पैसे दान करते हैं। इसके बाद अब वे केदारनाथ धाम भी दर्शन के लिए जाएंगे।
बता दें कि 24 मई 2018 को भी बेटे आकाश अंबानी और बहु श्लोका के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन कर दो करोड़ 17 लाख की धनराशि भेंट की थी।