फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुजतबा मलिक को कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रचार प्रभारी की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कांग्रेस ओबीसी विभाग ने राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा मलिक को उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद द्वारा जारी पत्र के माध्यम से सौंपी गई है।
विज्ञापन

डॉ. अनिल जयहिंद ने मलिक से अपेक्षा की है कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उनका मुख्य कार्य प्रदेश में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाना है। उन्हें ओबीसी वर्ग को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में एकजुट करने में सहयोग करना होगा। मुजतबा मलिक ने अपनी नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए मेहनत के काम करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें