फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद से परे हैं 'गुरुजी' की ये गड़बड़ियां

Mon, 06 Oct 2014 08:16 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक सुधार विभाग के निरीक्षणों की रिपोर्ट में ज्यादातर विभागों में व्यवस्थाओं संबंधी मानक पूरे नहीं मिले। सरकारी विभागों में रखरखाव के मामले में सबसे फिसड्डी शिक्षा विभाग है।
विज्ञापन


नोटिस मिलने के बाद भी शिक्षा विभाग में कोई सुधार नहीं हो रहा है। प्रशासनिक सुधार विभाग के इंस्पेक्टरों के निरीक्षण में शिक्षा विभाग के कार्यालयों में सबसे अधिक गड़बड़ी मिली है।

इंस्पेक्टरों का कहना है कि शिक्षा विभाग को नोटिसें भी दी गईं, लेकिन कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया। दूसरे नंबर पर प्रशासनिक सुधार विभाग को सबसे काहिल विभाग खाद्य आपूर्ति विभाग मिला।
विज्ञापन


ग्रामीण अभियंत्रण, सिंचाई, पीडब्लूडी समेत अन्य विभागों के निरीक्षण में भी कई जरूरी कागजात उपलब्ध नहीं थे। खास बात यह है कि एक बार नोटिस के बाद जब प्रशासनिक सुधार विभाग के इंस्पेक्टर दोबारा निरीक्षण के लिए पहुंचे तो भी इन विभागों में कोई बदलाव नहीं दिखा।

इंस्पेक्टरों का कहना है कि एक-दो विभागों को छोड़ दें तो किसी भी कार्यालय में पूरे मानकों पर अमल नहीं हो रहा है।

यहां हुआ बदलाव

- प्रशासनिक सुधार विभाग ने रिपोर्ट दी थी कि नायब तहसीलदार खनन विभाग कार्यालय में मुहर्रिर काम कर रहे हैं। यहां लिपिक नहीं है। इसके बाद कलेक्ट्रेट में पटल परिवर्तन हुआ। मुहर्रिरों को मुख्य कार्यालय भेजकर नायब तहसीलदार कार्यालय में जिस ग्रेड पे के कर्मचारियों के पद थे, उन्हें भेजा गया।

- कई विभागों में अफसरों के वेतन से वाहन का पैसा नहीं कट रहा था। प्रशासनिक सुधार विभाग की रिपोर्ट के बाद पैसा कटना शुरू हुआ। नियमानुसार अगर किसी अधिकारी के पास एंबेसडर है तो 400 रुपए महीने वाहन के मद में कटते हैं। अगर दूसरा वाहन है तो 500 रुपए काटे जाते हैं।

ये गड़बड़ियां मिलीं
- हाजिरी रजिस्टर दुरुस्त नहीं मिला
- सीएल वेरिफिकेशन नहीं हुआ था
- सर्विस बुक में एंट्री अधूरी पाई गई
- कैश बुक में भी एंट्री अधूरी
- भंडारण का सत्यापन नहीं
- पुराने, टूटे-फूटे सामान की सूची तैयार नहीं
- फायर सिस्टम खराब
विज्ञापन

सुधार न होने से दिक्कत

- सर्विस अधूरी होने से जीपीएफ में दिक्कत आती है
- अभिलेखों के रख-रखाव के अभाव में जानकारी नहीं मिल पाती
- सीएल रजिस्टर अधूरा होने से कर्मचारी का वेतन कट जाता है
- अभिलेख खराब हो जाते हैं
- पुराना सामान गायब हो जाता है
- फायर सिस्टम ने होने से आग से क्षति का खतरा

यह है प्रक्रिया
- प्रशासनिक सुधार विभाग का इंस्पेक्टर महीने में औसत तीन जांच करता है
- साल में विभाग 90 कार्यालयों का निरीक्षण करता है
- रिपोर्ट कार्यालयाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, कमिश्नर और सचिव प्रशासनिक सुधार को भेजी जाती है

कार्यालय निरीक्षण की खामियों की रिपोर्ट मिलती है तो विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष को नोटिस दी जाती है। विभागाध्यक्षों को कमियों में सुधार करने का निर्देश दिया जाता है।
- सीएस नपल्चयाल, कमिश्नर गढ़वाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें