फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बची महिला

Tue, 28 Jul 2026 09:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को बारिश के कारण ग्राम जीवनगढ़ स्थित एक विधवा महिला का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद महिला बाल-बाल बची लेकिन घर में रखा सारा घरेलू सामान आपदा की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


क्षेत्र में हो रही बारिश से ग्राम जीवनगढ़ के वार्ड नंबर 13 की निवासी विधवा महिला नाजरीन का कच्चा मकान गिर गया। जिससे उसके घर में रखा सारा घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित महिला ने बताया जिस समय मकान गिरा, वह घर में ही मौजूद थी। उसने भागकर अपनी जान बचाई। समाजसेवी फतेह आलिम ने बताया मकान गिरने व नुकसान की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है। तहसीलदार विवेक राजौरी ने बताया पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जाएगा। संवाद

बारिश से नदियां उफान पर

विकासनगर। मूसलाधार बारिश से नदी और बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण आसन बैराज के सभी गेट खोलकर पानी यमुना में छोड़ना पड़ा। करीब 11 घंटे लगातार बारिश से टोंस, स्वारना, शीतला और आसन नदी के साथ-साथ शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाले बरसाती नाले भी उफान पर आ गए हैं। त्यूणी क्षेत्र में टोंस नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। उधर अमलावा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें