फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी मसूरी में होगी बर्थडे पार्टी, परिवार संग पहुंचे 'माही'

Sun, 05 Feb 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
ziva
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी बच्चे की बर्थ डे मनाने शनिवार दोपहर को मसूरी पहुंचे।
विज्ञापन


मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के दोस्त संजय नारंग के होटल रुकबी मे ही बर्थ डे सेलिब्रेशन की तैयारी की गई थी।

बताया जाता है कि कई क्रिकेट खिलाड़ी और करीब एक दर्जन से अधिक माही के दोस्त इस पार्टी में शिरक्त करेंगे।
 

सुरेश रैना के पहुंचने की भी खबर 

ms dhoni - फोटो : amar ujala
शनिवार दोपहर में महेंद्र सिंह धोनी लाल टिब्बा स्थित रुकबी होटल पहुंचे। उसके बाद वे संजय नारंग के आशियाना ढहलिया बैँक गए। मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जब भी मसूरी आते हैँ। ढहलिया बैंक में ही रुकते हैँ।

मिस्टर कूल के मसूरी पहुंचने की खबर सुनते ही कई प्रशंसक लाल टिब्बा पहुंच गए। सचिन तेंदुलकर की राह माही भी चले। मीडिया से दूरी बनायी रखी। कार के शीशे बंद कर माही सीधे रुकबी मेनर में दाखिल हो गए।

रुकबी में कुछ देर रुकने के बाद वे सीधे ढहलिया बैक चले गए। सूत्रों ने बताया कि माही की पत्नी एक दिन पहले मसूरी पहुंच गई थी। इसके साथ ही सुरेश रैना के पहुंचने की खबर मिली है। 
 
विज्ञापन

ms dhoni - फोटो : amar ujala
मिस्टर कूल के पहुंचने की सूचना मिलते ही लाल टिब्बा के आसपास और चार दुकान में काफी संख्या में प्रशंसक धौनी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिए। ढहलिया बैंक जाने के बाद वे बाहर नही निकले।   

भारतीय क्रिकेट के सुपर स्टार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। धोनी यहां से सीधे मसूरी के लिए रवाना हो गए है। धोनी अपराह्न तीन बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे। धोनी एयरपोर्ट पर बेहद खुश नजर आए। अपनी मुस्कराहट से उन्होंने लोगों को उत्साहित किया।

एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने जैसे ही धोनी को देखा। सेल्फी लेने के लिए प्रशंसकों में होड मच गई। एयरपोर्ट से बाहर आते-आते कुछ प्रशंक धोनी के साथ सेल्फी लेने में कामयाब रहे। दो-तीन दिन वह मसूरी प्रवास पर रहेगे।संभवत वह मसूरी में अपनी बेटी का जन्मदिन मनाएगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें