प्राथमिक जांच के बाद गुरुवार शाम को करुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूलरूप से रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक दवा कंपनी में एमआर है। एसएसआई ने बताया कि आरोपी करुण कुमार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
अपने साथ हुई इस हरकत के बाद किशोरी डरी सहमी रहती थी। कई दिनों से उसके माता-पिता उससे इसका कारण जानने का प्रयास कर रहे थे। इस पर गुरुवार सुबह किशोरी ने अपनी मां को सारी बात बताई कि किस तरह उसका पड़ोसी उसे एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ यह घिनौनी हरकत की।
बुधवार को उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में थाना धरासू क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में किशोरी के मां बनने से दुराचार के मामले का खुलासा हुआ था। पुलिस ने बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार को गांव की एक गर्भवती किशोरी ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल में किशोरी की आयु 16 वर्ष दर्ज होने पर डाक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से बातचीत करने के साथ ही बाल कल्याण समिति को सूचित कर इस मामले की पड़ताल कराई, जिस पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष धरासू ने बताया कि बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नईटिहरी जेल भेज दिया गया। पीड़िता के स्वस्थ होने पर उसके न्यायालय के समक्ष बयान कराए जाएंगे।