जिस समय कांग्रेस सरकार गिरी थी, उस समय तत्कालीन राज्यपाल ने स्टिंग प्रकरण के लिए सीबीआई कमेटी गठित की थी, लेकिन राष्ट्रपति शासन हटने के बाद जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आ गई थी तो हरीश रावत ने अपनी कैबिनेट से जांच कमेटी को खत्म करने का आदेश दिया था, जिसे लेकर हरक सिंह रावत हाईकोर्ट गए हैं।
उन्होंने हरीश रावत की ककड़ी पार्टी को लेकर तंज कसा। कहा कि हरीश रावत उनके पुराने साथी रहे हैं। जनता से जुड़ने का उनका यह पुराना नाटक है। रावत रायता खा भी रहे हैं और फैला भी रहे हैं।
त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा से बगावत कर नामांकन करा चुके पदाधिकारियों के लिए स्थिति साफ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।