फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कलगड़ी में बेली ब्रिज पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाले बुआखाल-धुमाकोट-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाबौ के निकट कलगड़ी में नवनिर्मित बेली ब्रिज को छोटे वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। पुल बनने से पौड़ी जिले के पैठाणी, थलीसैंण, चाकीसैंण, त्रिपालीसैंण, भरसार, बीरोंखाल और धुमाकोट क्षेत्र का जिला मुख्यालय से व पौड़ी का कुमाऊं मंडल के रामनगर क्षेत्र से एक बार फिर सीधा यातायात संपर्क स्थापित हो गया है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग खंड) धुमाकोट के अनुसार लगभग पांच दिन में पुल को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए भी पूर्ण रूप से खोल दिया जाएगा। बीते छह अगस्त की सुबह भारी बारिश के कारण कलगड़ी में वर्ष 1970 में बना पुराना पुल ध्वस्त हो गया था, जिससे कई क्षेत्रों का संपर्क पूरी तरह कट गया था। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता प्रमोद नेगी ने बताया कि कलगड़ी में 45 मीटर स्पान का बेली ब्रिज बनाया गया है। मंगलवार की रात विभागीय वाहनों को गुजारकर पुल की टेस्टिंग की गई। ट्रायल सफल होने के बाद बुधवार को प्रथम चरण में इसे छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है और जल्द ही भारी वाहनों की आवाजाही भी सुचारु हो जाएगी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरियाल ने कहा कि यह पुल न केवल आवाजाही की सुविधा बहाल करता है, बल्कि पहाड़ की जीवनरेखा को भी जोड़ता है। हमारी प्राथमिकता थी कि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिले। साथ ही उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी को पुल पर गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द बड़े वाहनों के लिए भी खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें