फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: थल-मुनस्यारी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के दौरान पुल की नींव दरकी, बड़ा हादसा टला

Sat, 23 Feb 2019 08:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पुल की नींव दरकी
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के नाचनी में थल-मुनस्यारी मार्म पर पुल की नींव अचानक दरक गई। उस वक्त पुल से वाहनों की आवाजाही हो रही थी। यह बाहरी नींव थी इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया। 

विज्ञापन


बता दें कि 30 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने साल 2016 में कराया था। निर्माण के वर्ष से ही पुल हर बारिश के दिनों में खतरा बना रहा है। जब नींव दरकी तो नदी में पानी भी नहीं था। ऐसे में नींव का दरकना भविष्य में बड़ा खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि संरक्षण के नाम से हर साल लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं लेकिन इस पुल की हालत नहीं सुधरी। वर्तमान में भी एक हफ्ते से आपदा की मद से 38 लाख रुपये की लागत से पुल का प्रोटेक्शन वर्क चल रहा है। 

अवर अभियंता विनीत सैनी का कहना है कि पुल की नींव जुलाई 18 में ही दरक चुकी थी। तभी सुरक्षा के लिए 30 मीटर लंबे पुल की लंबाई 3 मीटर बढ़ा दी गई थी। जिससे खतरा टल गया।

जो नींव आज दरकी है वह अस्थायी बनायी गयी थी। वर्तमान में आपदा मद से मजबूत स्थायी संरक्षण कार्य चल रहा है। इसके लिए 23 फरवरी को भारी वाहनों का संचालन पुल से बंद रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें