बदरीनाथ हाईवे पर गिरे बोल्डर
पिछले एक माह से रुक-रुककर हो रही बारिश व बर्फबारी से अब पहाड़ दरकने लग गए हैं। शुक्रवार को शाम चार बजे अचानक बलदौड़ा के पास चट्टान दरकने से बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर आ गए थे।
जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई थी। हाईवे के अवरुद्ध होने की सूचना पर बीआरओ के अधिकारी और मजदूर जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद बोल्डरों को विस्फोट के जरिए तोड़ा गया।
बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कर का कहना है कि मजदूर और जेसीबी मशीन हाईवे को सुचारु करने में जुट गई थी। बोल्डरों को विस्फोट के जरिए हटाया गया।