फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में चट्टान टूटने से बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे 8 घंटे में खुला, भूखे-प्यासे जाम में फंसे रहे यात्री

Wed, 03 Jul 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/देवप्रयाग
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह लगभग साढ़े 9 बजे तोताघाटी और कौड़ियाला के मध्य चट्टान टूटने से भारी भरकम मलबा सड़क पर आ गिरा। कार्यदायी संस्था लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के ढीले काम को देखते हुए कई यात्री लौट गए।

विज्ञापन


सड़क खुलने में समय ज्यादा लगने पर पुलिस ने वाहनों को अलग-अलग रूट से डायवर्ट कर दिया। श्रीनगर की ओर आ रहे राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत भी जाम में फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद शाम पौने छह बजे हाईवे खुल सका।

सोमवार रात्रि क्षेत्र में हुई तेज बारिश सुबह जाकर थमी। लगातार हुई बारिश के कारण लगभग साढ़े नौ बजे तोताघाटी और कौड़ियाला के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आ गया। लोनिवि ने यहां एक मशीन मलबा हटाने के लिए लगायी, लेकिन उसमें तकनीकी खराबी आ गयी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद पोकलैंड मशीनों ने मलबा हटाना शुरू किया। 3.30 बजे राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत भी यहां से गुजरे, लेकिन वह भी जाम में फंसे रहे। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से वार्ता कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

राजमार्ग अवरुद्ध होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। देवप्रयाग थाने व बछेलीखाल चौकी से पहुंची पुलिस टीमों को यातायात व्यवस्थित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सात ही यहां फंसे यात्रियों को भोजन-पानी की भी परेशानी उठानी पड़ी।

वहीं तहसीलदार  एससी बुटोला ने बताया कि  प्रशासन की तरफ से यात्रियों के लिए पानी-बिस्कुट और छोटे बच्चो के लिए दूध की व्यवस्था की गयी है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि रूट डाइवर्जन करके देवप्रयाग से गजा खाड़ी होकर वाहन ऋषिकेश भेजे जा रहे हैं।

इधर, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि सड़क पर मलबा हटाने के साथ ही बोल्डर तोड़ने में वक्त लग गया। शाम पौने छह बजे हाईवे खोला जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें