फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः हरे-भरे जंगल उगाने के लिए 'बांधे' जा रहे पहाड़

Thu, 02 Jun 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जोशीमठ हाईवे - फोटो : file photo
विज्ञापन
केदारनाथ और सोनप्रयाग के बीच डेंजर जोन को हरियाली क्षेत्रों में बदलने का कार्य शुरू हो गया है। यहां पहाड़ों को लोहे की जाली से बांधा जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पत्थर और मलबा पहाड़ों से सरक कर न तो रास्तों को बंद कर पाएगा और न ही जानमाल का नुकसान होगा। इसके साथ ही यहां सोन नदी पर पहली बार पोर्टेबल एक्रो ब्रिज का इस्तेमाल किया जा रहा है। साढ़े आठ करोड़ कीमत का यह पुल अमेरिका से मंगाया गया है।

सोन प्रयाग भूस्खलन जोन में पहाड़ों को उन्नत तकनीक के तहत तारों की जालियों से बांधने का कार्य शुरू हो गया है। जाली बिछने के बाद यहां लोहे के मोटे तारों को बांधा जाएगा। इससे मिट्टी धसेगी भी तो आगे नहीं खिसक पाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हरियाली क्षेत्र में बदल जाएगा डेंजर जोन

बदरीनाथ हाईवे - फोटो : file photos
इसके बाद यहां जूट की जाली बिछाकर खाद डाली जाएगी। इसके बाद वनीकरण किया जाएगा। पौधों के लगने के बाद मिट्टी बंध जाएगी और खिसके गी नहीं। डेंजर जोन हरियाली क्षेत्र में बदल जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार ने 18 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने इसी क्षेत्र में साढ़े सात सौ मीटर ओवर ब्रिज भी मंजूर किया है। यह पुल बनने के बाद यहां भूस्खलन होता भी है तो कोई दिक्कत नहीं होगी।

सोन नदी पर कई पुल बह चुके हैं। काम चलाने के लिए यहां एक्रो ब्रिज मंगाया गया है। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट प्रभारी पीके मौर्य का कहना है कि एक्रो ब्रिज को कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसके टुकड़े अलग हो जाते हैं और बाद में असेम्बल कर लिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें