दरअसल, गश्त के समय पुलिस को नदी के पास एक लावारिस भैंसा बुग्गी खड़ी दिखाई दी। उस वक्त वहां किसान नहीं था तो पुलिस ने भैंसा बुग्गी का चालान एमवी एक्ट में काट दिया। किसान ने पुलिस पर आरोप लगाया कि इस दौरान भैंसा बुग्गी पर रखा उसका सामान भी कहीं फेंक दिया गया। यह बात पूरा दिन गांव में चर्चा का विषय बनी रही।
वहीं, थानाध्यक्ष पीडी भट्ट का कहना है कि सहसपुर क्षेत्र में कई लोग भैंसा बुग्गी से खनन का काम करते हैं। उस वक्त भैंसा बुग्गी का चालान खनन के मामले को लेकर कटना था। उसमें 81 एक्ट लगाना था। लेकिन मानवीय गलती के कारण यह एमवी एक्ट लिखा गया। किसान की शिकायत के बाद दो घंटे के अंदर ही उसका चालान रद् कर दिया गया।