चूंकि शहर में वाहनों की संख्या के हिसाब से प्रदूषण जांच केंद्र महज 19 ही हैं। इसलिए अगर आप भी अपने वाहन की प्रदूषण जांच कराना चाहते हैं तो पहले जाकर टोकन ले लें। टोकन के आधार पर अपने नंबर का इंतजार करें।
बिंदाल पुल पर लगा जाम, हालात बेकाबू
बिंदाल पुल के पास गुना वर्कशाप में प्रदूषण जांच कराने के लिए वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। परिणामस्वरूप यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार को जाम की सूचना मिलने पर सीपीयू मौके पर पहुंची और जैसे तैसे यातायात को बहाल कराया। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदूषण जांच या फिर अन्य कागजातों को लेकर वाहन स्वामियों को घबराने की जरूरत नहीं है। अभी समय है। इस दौरान लोग जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर सकते हैं। गाड़ियों की प्रदूषण जांच में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए जल्द ही नए केंद्रों को खोलने की अनुमति दी जाएगी।
-सुनीता सिंह, अपर परिवहन आयुक्त