क्या आपके जीवन में आपकी मां आदर्श हैं? प्रेरणा स्रोत हैं? मां से जुड़ी किसी घटना ने आपके जीवन को अलग राह दिखा दी है? मां से जुड़ा कोई ऐसा वाकया जो आपको याद है और समाज के लिए मिसाल बन सकता है।...
अगर हां तो आप इस मदर्स-डे पर अपनी मां पर लेख लिखकर सरकार को ऑनलाइन भेज सकते हैं। जहां तय मानकों के आधार पर अगर आपका लेख चुन लिय गया तो आपको नगद पुरस्कार मिलेगा। मदर्स-डे पर केंद्र सरकार ने ‘लाइक यू डू मां : मदर्स-डे कांटेस्ट’ शुरू किया है।
इसके तहत कोई भी भारतीय नागरिक अपनी मां की आदर्शवादिता पर लेख लिखकर इस कांटेस्ट में भेज सकता है। शर्त यह है कि वह लेख 200 शब्दों तक हो। लेख भेजने की अंतिम तिथि 20 मई है। यह सीधे वेबसाइट पर दिए गए कमेंट बॉक्स में पोस्ट करना होगा। जिसकी कहानी का चयन किया जाएगा, उसे दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
ऐसे भेजें लेख
लाइक यू डू मां की वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको अपनी फेसबुक या गूगल प्लस अथवा ट्वीटर आईडी से लॉगइन करना होगा। लॉगिन करने के बाद कमेंट बॉक्स आएगा। इसमें अपनी मां पर लिखा हुए लेख को पोस्ट कर दें। इसका कंफर्मेशन आपके ई-मेल पर आ जाएगा।
यहां भेजें अपनी कहानी :
www.mygov.in/task/likeyoudomaa-mothers-day-contest/