फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: मां-बहन और पिता के साथ हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा, कोतवाली शिकायत करने पहुंचीं दो बहनें

Wed, 01 Jul 2026 03:41 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)

सार

मां-बहन और पिता के साथ हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दो बहनें कोतवाली पहुंचीं  और कहा कि परिजनों के डर से घर से बिना बताए वह कोतवाली पहुंची हैं।

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने अपनी मां, बहन और पिता पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता अपनी बहन के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। मामले में चेतक पुलिसकर्मियाें को पूछताछ के लिए कहा गया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में रामपुर बड़ी मस्जिद क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि 27 जून को सुबह करीब 11 बजे उसकी मां और बहन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसकी बहन ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे उसे चोट आई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: दूषित व कीड़े वाला खाना खाने को मजबूर छात्र, डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में बदहाल व्यवस्थाएं

उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी लेकिन उस समय वह घर से बाहर थे। पिता ने घर लौटने पर मामले को देखने की बात कही। आरोप है कि अगले दिन जब पिता घर पहुंचे तो उन्होंने मां और बहन को समझाने के बजाय उसे व उसकी दूसरी बहन के साथ ही मारपीट कर दी।

इतना ही नहीं, दोनों बहनों को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भी रोकने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने बताया कि वह और उसकी बहन बिना घर वालों को बताए गंगनहर कोतवाली पहुंचीं हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें