बच्चे को खतरे या मुसीबत में देख एक मां कुछ भी कर गुजरती है। बच्चे को बचाने के लिए जीवन को भी दांव में लगाना पड़ जाए तो वह पीछे नहीं हटती। पिथौरागढ़ के बिरखोली गांव की ऐसी ही एक मां खतरनाक तेंदुए से भिड़ गई और अपनी बच्ची को उसके मुंह से छिन लाई।
बिरगोली निवासी हरीश खाती की बेटी कंचन (7) शनिवार शाम साढ़े पांच बजे आंगन में खेल रही थी। तभी तेंदुए ने झपट्टा मारकर कंचन को झाड़ियों में फेंक दिया। उसके पीछे तेंदुआ भी झाड़ी में कूद गया।
कंचन के रोने की आवाज सुनकर मां कमला देवी ने झाड़ियों की तरफ दौड़ी। वहां पहुंचकर उसने देखा कि तेंदुआ बच्ची के पास बैठा गुर्रा रहा था। बेटी के पास खतरनाख तेंदुए को बैठा देख कमला ने अपने ऊपर डर को हावी नहीं होने दिया।