इसमें बच्चा बोल रहा है कि उसकी मां ने उसे किसी दूसरे व्यक्ति के पास रखा हुआ है। उसकी मां उसे अपने साथ नहीं रख रही है। आरोप लगाया कि उसे पिछले छह माह से एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया है।
उसके साथ रोजाना मारपीट की जाती है। उसने किसी तरह मोबाइल से वीडियो और ऑडियो कॉल भेजी है। बच्चे ने अपने भाई और दादी से बंधनमुक्त कराने की गुहार लगाई। अपने पौत्र की वीडियो देख दादी ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
साथ ही पुलिस को वीडियो और ऑडियो कॉल दी। बच्चे की दादी ने पुलिस से अपने पौत्र को बंधनमुक्त कराने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। बच्चे की मां से संपर्क साधा जा रहा है।