फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पहुंची थाने, बोली; मुझे मेरी बहुओं से बचाओ

Sun, 16 Apr 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
हरिद्वार जनपद स्थित रुड़की में सास-बहुओं के बीच का विवाद कोतवाली पहुंच गया। कई महिलाओं के साथ पहुंची सास का आरोप था कि उसकी बहुएं उसके साथ मारपीट करती हैं। जबकि बहुओं ने आरोपों को निराधार बताते हुए सास पर ही परेशान करने का आरोप मढ़ दिया। इस दौरान कोतवाली में करीब तीन घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


ढंडेरा निवासी मुन्नी देवी नाम की एक वृद्ध महिला कोतवाली रुड़की पहुंची। उनके साथ भाजपा नेत्री हेमा रावल समेत कई महिलाएं थी। अस्त व्यस्त हालत में पहुंची वृद्धा ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल को बताया कि उसकी दो बहुएं हैं। वह उसे आए दिन परेशान करती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

मारपीट करती है बहू

Demo Pic
मुन्नी देवी ने बताया कि उसकी एक बहु ने उससे मारपीट की है। उनके घर एक व्यक्ति भी आया हुआ था। उसने उन्हें भी धक्का दिया। इससे वह चोटिल हो गया। इस पर कोतवाल ने वृद्धा की दोनों बहुओं को कोतवाली बुलवाया। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए सास पर ही उन्हें परेशान करने के आरोप जड़ दिए।

इस दौरान वृद्धा की ओर से कोतवाली पहुंची महिलाओं और वृद्धा की बहुओं के बीच कई बार नोकझोंक हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझा बुझाकर शांत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें