फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात लाख की स्मैक के साथ जीजा-साला गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बरेली से स्मैक लाकर दून में बेचने वाले दो तस्करों को 150 ग्राम स्मैक के साथ रविवार को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पकड़ी गई स्मैक की कीमत साढ़े सात लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी जीजा-साले हैं।
विज्ञापन

 
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे सर्वोदय अभियान में रविवार को प्रेमनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने संदिग्ध लोगों और वाहनों के खिलाफ डीएवी इंटर कॉलेज के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच उन्हें दो संदिग्ध लोग एक्टिवा पर आते दिखे। पुलिस को देख वह सकपका गए और भागने लगे। जिस पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान खालिद हुसैन निवासी बरेली और नासिर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। उनके कब्जे से 150 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी जीजा-साले हैं। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जल्दी अमीर बनने की चाहत 

demo pic
पुलिस के मुताबिक नासिर सहसपुर में ड्राइवरी करता है। यहां उसके संपर्क नशीले पदार्थों के तस्करों से हो गए। जिसके बाद उसने अपने साले खालिद को भी इस काम में शामिल कर लिया। वह खालिद से बरेली से सस्ते दाम पर स्मैक मंगाता था। जिसे महंगे दाम पर प्रेमनगर, सहसपुर, सेलाकुई आदि जगहों पर स्टूडेंट्स को महंगे दामों पर बेचते थे। पूछताछ में बताया कि वह जल्द अमीर बनना चाहते गई है। जिसके लिए उन्होंने यहां काम शुरू किया।  

140 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार 
क्लेमेंटटाउन थाने की पुलिस ने झील तिराहा के पास से चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 140 ग्राम चरस बरामद हुए हैं। युवक ने अपना नाम अनुज सिंह निवासी चंद्रबनी बताया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें